
फरेंदा (महराजगंज): फरेंदा तहसील में रेवेन्यू बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को हुआ। चुनाव में कुल 45 अधिवक्ताओं ने अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग किया। अष्टभुजा वर्मा को अध्यक्ष तथा अवधेश उपाध्याय को मंत्री चुना गया।
जानें किसे मिले कितने मत
मतगणना में अध्यक्ष पद पर कुलदीप श्रीवास्तव को 12 मत, अष्टभुजा वर्मा को 30 मत मिले जो 18 मतों से विजई हुए। जगदंबा यादव को तीन मतों से संतोष करना पड़ा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चिंतामणि दुबे को 25 मत, रविन्द्र पासवान को 18 मत मिले जिसमें दो मत अवैध घोषित किए गए। चिंतामणि सात मत से विजयी हुए।
मंत्री पद पर कांटे की लड़ाई में अवधेश उपाध्याय ने एक मत से जीत दर्ज की। अवधेश को 16 मत मिले जबकि परमात्मा सिंह को 15 मत व सेराज अहमद को 11 मत मिले, तीन मत अवैध घोषित हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर विपिन श्रीवास्तव को 23 मत मिले उन्होंने 4 मतों से अशफाक अहमद को हराया। अशफाक को 19 मत मिले वहीं तीन मत अवैध घोषित किए गए।
संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर सतीशचन्द दुबे व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर रत्नेश उपाध्याय व स्वामीनाथ निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष गोरख श्रीवास्तव व तुंगनाथ उपाध्याय ने अपने सहयोगियों के साथ सकुशल चुनाव संपन्न कराया।
बधाईयां दी
निर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल, पूर्व अध्यक्ष सरोज नरायन मिश्र, रामसेवक सिंह, निसार अहमद खान, संजय मिश्रा, सनत त्रिपाठी, अभिषेक अग्रहरि, अमित जायसवाल, अखिलेश यादव सहित अन्य लोगों ने नई कार्यकारिणी को बधाईयां दी हैं।
Published : 2 April 2024, 7:41 PM IST
Topics : Association elected election चुनाव तहसील फरेंदा बार एसोसिएशन महराजगंज