
इटावा: भरथना थाना इलाके में नगला प्राण गांव के रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान और समाजवादी पार्टी के कट्टर समर्थक मुलायम सिंह यादव (50) की हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गये। हत्या की इस घटना से पूरे क्षेत्र हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव का शव औरैया जिले के फफूंद इलाके में सड़क के किनारे बरामद किया गया। मृतक सपा समर्थक एक खूनी संघर्ष के बाद इटावा से पलायन करके औरैया जिले में शरण लिये हुए थे, जहां रविवार सुबह 11 बजे उनकी हत्या कर दी गयी।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हत्याकांड से यहां भारी हड़कंप मचा हुआ है।
Published : 12 August 2018, 7:09 PM IST