
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पकड़े गए दोनों बदमाश माधव गुप्ता और आशीष जनपद के खतरनाक अपराधी हैं और इन पर जिले के कई थानों में लूट छिनैती और हत्या समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि माधव गुप्ता पर इटावा, कानपुर देहात, जालौन जिले के अलग अलग थानों में लूट, डकैती के 26 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
Published : 13 March 2019, 12:15 PM IST