Site icon Hindi Dynamite News

Crime in UP: एटा में दबंगों ने किया किशोरी को अगवा, घंटों बाद अर्ध विक्षिप्त हाल में मिली, लड़की के पिता ने लगाया रेप का आरोप

उत्तर प्रदेश के एटा में कुछ दबंगों द्वारा एक युवती का अपहरण करने और उसके साथ कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है। अगवा करने के कुछ घंटों बाद लड़की को अर्ध विक्षिप्त हाल में बरामद किया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime in UP: एटा में दबंगों ने किया किशोरी को अगवा, घंटों बाद अर्ध विक्षिप्त हाल में मिली, लड़की के पिता ने लगाया रेप का आरोप

एटा: जनपद के निधौलीकलां थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन बाइक सवार दबंगों द्वारा एक किशोरी को अगवा किया गया। शिकायत पर खोजबीन करने के दौरान घंटों बाद लड़की को अर्ध विक्षिप्त हालत में बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पीड़ित लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। पीड़ित लड़की के पिता ने आरोपियों पर रेप का आरोप लगाया है। मामले में तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक निधौलीकलां थाना क्षेत्र में एक किशोरी को उसके घर से तड़के 3 बजे उसी के समाज के तीन दबंग युवकों द्वारा अगवा कर लिया गया। मामले की जानकारी होने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गये। कुछ घंटों बाद अगवा लड़की को दोपहर 11-11.30 बजे के बीच उसके घर से कुछ ही दूरी पर अर्ध विक्षिप्त अवस्था में वरामद किया गया।

घटना की सूचना  तत्काल 112 नम्बर पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विक्षिप्त अवस्था में मिली किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  जहां डॉक्टर उसका उपचार करते रहे परंतु सेहत में सुधार न होने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

जिला अस्पताल पर मौजूद उसके पिता ने मीडिया को बताया कि नामजद युवकों द्वारा उसके साथ रेप की घटना को भी अंजाम दिया गया है। पिता का कहना है कि आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट कर उसे विषाक्त पदार्थ खिलाकर जान से मारने के भी प्रयास किया। हालांकि पुलिस पीड़िता के पिता के रेप के दावे को गलत बताते हुए इसे नकार दिया है।

पुलिस ने परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के बाद सारे तथ्य सामने आएंगे।

Exit mobile version