
लंदन: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट विकेटकीपर बेन फ़ोक्स न्यूज़ीलैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे और आख़िरी टेस्ट के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे और तब उन्हें पीठ में दर्द था। टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने के बाद एहतियातन जब उनका कोविड-19 टेस्ट हुआ तो वह पॉज़िटिव पाए गए।
इंग्लैंड के लिए अब आगे वह कब उपलब्ध होंगे इसके बारे में औपचारिक ऐलान का इंतज़ार रहेगा। हालांकि इंग्लिश टीम उम्मीद करेगी कि भारत के ख़िलाफ़ एस्बेस्टन में शुक्रवार को होने वाले टेस्ट के लिए वह उपलब्ध हो जाएं। (वार्ता)
Published : 27 June 2022, 6:14 PM IST
Topics : England London New Zealand wicket keeper इंग्लैंड कोरोना पॉजिटिव क्रिकेट न्यूजीलैंड फ़ोक्स लंदन