एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक का तबादला, जानिये कहां मिली तैनाती

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में प्रसिद्ध पुलिस निरीक्षक दया नायक का महाराष्ट्र के आंतकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) से मुंबई पुलिस में स्थानांतरण कर दिया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 March 2023, 12:16 PM IST

मुंबई: ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में प्रसिद्ध पुलिस निरीक्षक दया नायक का महाराष्ट्र के आंतकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) से मुंबई पुलिस में स्थानांतरण कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि नायक और सात अन्य निरीक्षकों के स्थानांतरण से संबंधित आदेश महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (स्थापना) द्वारा जारी किया गया।

उन्होंने बताया कि नायक के अलावा निरीक्षक ज्ञानेश्वर वाघ और दौलत साल्वे को भी एटीएस से मुंबई पुलिस में स्थानांतरित किया गया है।

Published :  28 March 2023, 12:16 PM IST