
लखनऊ: भोजपुरी गानों के सुपरस्टार गायक खेसारी लाल को सपा के कैंप में खींच चुनावों से पहले सपा ने एक बड़ा काम किया है।
माना जा रहा है कि निरहुआ के मुकाबले खेसारी की जबरदस्त फैन फालोइंग है और इसका बड़ा फायदा सपा को चुनावों में मिल सकता है।
लोकप्रिय भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव से हुई मुलाक़ात और ‘बाइस में बाइसिकल’ के संकल्प की बात।@khesariLY#बाइस_में_बाइसिकल pic.twitter.com/rA6HsKPa0O
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 22, 2021
खेसारी लाल इस समय भोजपुरी के सुपर स्टार हैं औऱ इस समय उनकी यूपी के हर जिलों में जबरदस्त डिमांड है।
लखनऊ में मंगलवार को खेसारी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर खुद अखिलेश यादव ने दी। इस बारे में उन्होंने एक तस्वीर भी पोस्ट की और लिखा “लोकप्रिय भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता व गायक खेसारी लाल यादव से हुई मुलाक़ात और ‘बाइस में बाइसिकल’ के संकल्प की बात”
Published : 22 June 2021, 9:46 PM IST
Topics : अखिलेश यादव खेसारी लाल लखनऊ सपा