
नई दिल्ली: चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) के इस्तेमाल पर राजनीतिक पार्टियों की ओर से लगातार सवाल उठाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेस की मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर स्पष्ट किया कि ये मशीनें पूरी तरह से विश्वसनीय और भरोसे की है और इनका इस्तेमाल किसी के पक्ष में या खिलाफ नहीं किया जा सकता।
साथ ही चुनाव आयोग ने इस दौरान ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे राजनीतिक दलों को ईवीएम हैक करने की चुनौती दी है। इसके लिए चुनाव आयोग ने 3 जून की तारीख निश्चित की है जैदी ने कहा कि हर राजनीतिक दल को हैकिंग के लिए चार घंटे का समय दिया जाएगा। चुनौती के लिए राजनीतिक प्रतिनिधि पांच राज्यों की चार ईवीएम को चुन सकते है।
इससे पहले ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ के आरोपों पर चुनाव आयोग ने एक खास कार्यक्रम में ईवीएम और वीवीपीएटी का डेमो दिया जहां इनसे जुडी सारी आशंकाओं के निपटारे के लिए आयोग ने मशीनों के काम करने के तरीके को दिखाया।
नसीम जैदी की प्रेस वार्ता की खास बातें
Published : 20 May 2017, 5:12 PM IST
Topics : EVM चुनाव आयुक्त चुनाव आयोग चुनौती नसीम जैदी हैक