
काबुल: अफगानिस्तान के कुंदज में पिछले चार दिनों में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में कम से कम आठ तालिबानी मारे गये। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: इजराइल की डाँवाडोल राजनीतिक व्यवस्था में फिर लगा एक बड़ा झटका
स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि अफगानी सुरक्षाबलों ने कुंदज शहर के बाहरी इलाके में तीनों ओर से आतंकवादियों के सफाये के लिये अभियान चलाया था। सुरक्षाबलों ने वायु सेना समर्थन से आतंकवादियों को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम आठ आतंकवादी मारे गये।(वार्ता)
Published : 24 November 2019, 3:41 PM IST
Topics : Afghanistan Killed Taliban terrorist अफगानिस्तान कुंदज झड़प तालिबानी सुरक्षा