यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दो बच्चों समेत आठ जख्मी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत आठ लोग जख्मी हो गए।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 March 2023, 7:51 AM IST

नोएडा:उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शनिवार रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत आठ लोग जख्मी हो गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे जब हादसा हुआ, तब दोनों गाड़ियां आगरा से नोएडा ही आ रही थी।

प्रवक्ता ने बताया, “दुर्घटना दनकौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई। हादसे में दोनों कारों में सवार आठ लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को बाद में एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।”

पुलिस ने बताया कि घायलों में छह और आठ साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Published : 
  • 19 March 2023, 7:51 AM IST

No related posts found.