
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को फेसबुक सहित कई सोशल मीडिया मंचों का संचालन करने वाली अमेरिकी कंपनी 'मेटा' के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष और ब्रिटेन के पूर्व उप प्रधानमंत्री निक क्लेग से मुलाकात की।
मंत्री ने उद्यमिता को मजबूत बनाने और देश के लोगों को डिजिटल इंडिया व स्किल इंडिया के लिए सशक्त बनाने हेतु मेटा को आमंत्रित किया था।
प्रधान ने ट्वीट कर कहा, ''मेटा के वैश्विक मामलों के अध्यक्ष सर निक क्लेग से मुलाकात कर खुश हूं। भारत के प्रतिभा आधार, तकनीक-प्रौद्योगिकी, उद्यम की बढ़ती भावना के साथ-साथ कौशल प्रयासों पर अच्छी बातचीत हुई।''
उन्होंने ट्वीट नें कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप उद्यमिता को मजबूत बनाने और देश के लोगों को डिजिटल इंडिया व स्किल इंडिया के लिए सशक्त बनाने के लिए मेटा को आमंत्रित किया गया है।''
शिक्षा मंत्री ने क्लेग को 'पट्टचित्र' भी भेंट किया, जो ओडिशा का एक पारंपरिक हस्तशिल्प है।
भाषा जितेंद्र माधव
माधव
Published : 26 July 2023, 6:08 PM IST
Topics : Dharmendra Pradhan Education Minister Meta Nick Clegg President धर्मेद्र प्रधान फेसबुक मेटा शिक्षा मंत्री सोशल मीडिया