
बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को रात करीब 10:30 बजे आए भूकंप से हिमाचल में भी धरती कांप उठी थी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के दो से तीन झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 आंकी गई थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए थे।
Published : 14 February 2021, 5:18 PM IST