प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे कूद कर युवक-युवती ने दी जान, मचा हड़कंप

हरियाणा के सोनीपत जिले के हरसाना गांव के निकट राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूद कर एक युवक और युवती ने जान दे दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 April 2023, 10:12 AM IST

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के हरसाना गांव के निकट राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूद कर एक युवक और युवती ने जान दे दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर जीआरपी पुलिस ने मौके का मुआयना किया तथा शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पातल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।

Published :  10 April 2023, 10:12 AM IST