
नयी दिल्ली: दूरदर्शन पर अंग्रेजी में समाचार प्रस्तुत करने वाली भारत की पहली महिला प्रस्तोता गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया।
उनकी आयु 70 साल से अधिक थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि पुरस्कार विजेता प्रस्तोता पार्किंसंस रोग से पीड़ित थीं और वह टहलने के बाद घर लौटते समय बेहोश हो गई थीं।
अय्यर के परिवार में उनका एक पुत्र और पुत्री पल्लवी अय्यर हैं, जो एक पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं।
Published : 8 June 2023, 11:29 AM IST
Topics : अंग्रेजी गीतांजलि अय्यर दूरदर्शन नयी दिल्ली निधन न्यूज़ एंकर