Site icon Hindi Dynamite News

Dhanteras 2020: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें इन चीज़ो को, मानी जाती है बहुत ही अशुभ

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस साल यह 13 नवंबर (शुक्रवार) को यानि दिवाली से एक दिन पहले मनाया जायेगा। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे कि इस दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। 
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Dhanteras 2020: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें इन चीज़ो को, मानी जाती है बहुत ही अशुभ

नई दिल्ली: धनतेरस दिपावली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस साल यह 13 नवंबर (शुक्रवार) को मनाया जायेगा। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन क्या खरीदनी चाहिए ये बातें तो सभी को मालूम होती है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे कि इस दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। 

लोहे की चीजें खरीदने से बचे

धनतेरस के दिन लोहे की चीजें न खरीदे। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन लोहे से बने सामानों की खरीदने से घर-परिवार पर राहु की अशुभ छाया पड़ती है। इसके साथ ही लोगों के जीवन में परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए इस दिन लोहे का सामान खरीदने से बचे। 

एल्युमिनियम की चीजें भी खरीदने से बचे

लोहे की तरह ही एल्युमिनियम पर भी राहु का प्रभाव होता है। इसलिए धनतेरस के दिन एल्युमिनियम के बर्तन या कोई सामन खरीदना अशुभ माना जाता है।

स्टील के बर्तन या स्टील से बनी चीजें न खरीदें

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा काफी दिनों से चली आ रही है। इस दिन बर्तन के दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीद सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है।

चाकू, कैंची या अन्य धारदार हथियार भी न खरीदे

धनतेरस के शुभ दिन पर चाकू, कैंची व दूसरे धारदार हथियारों को खरीदने से बचना चाहिए। 

Exit mobile version