Site icon Hindi Dynamite News

Bank Strike Update: देश भर के बैंक कर्मी की दो दिवसीय हड़ताल पर, जानिये यूपी और देश में इसका असर, पढ़िये ताजा अपडेट

बैंकों के निजीकरण समेत सरकार की विभिन्न नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने दो दिनों के भारत बंद (Bharat Band) का आह्वान किया है। देश भर के बैंक कर्मियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये इस हड़ताल का असर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bank Strike Update: देश भर के बैंक कर्मी की दो दिवसीय हड़ताल पर, जानिये यूपी और देश में इसका असर, पढ़िये ताजा अपडेट

नई दिल्ली/लखनऊ: निजीकरण समेत सरकार की विभिन्न नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने आज से दो दिनों के भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद के तहत आज और कल बैंकिंग, रेलवे, बिजली समेत कई सेवाओं पर इसका असर देखने को मिलेगा। बैंकों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। यूपी और देश में इस हड़ताल का असर सामने आने लगा है। कई जगहों पर बैंक कर्मी बैंक के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।

इस हड़ताल का देश भर में बैंकिंग कामकाज पर काफी असर सामने आ सकता है। साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक पहले ही 2 दिन बंद थे। अब दो दिन की हड़ताल से बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। हड़ताल के चलते एटीएम में भी कैश की दिक्कत हो सकती है। देश का सबसे बड़ा बैंक SBI खुद भी इस बात की आशंका व्यक्त कर चुका है। 

इस कारण हड़ताल के चलते आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

उत्तर प्रदेश में भी हड़ताल का असर सामने आने लगा है। यूपी के मैनपुरी जनपद में सरकारी बैंकों के निजीकरण को लेकर बैंक कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल की हड़ताल का धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बैंकों के निजीकरण को रोके जाने की मांग की है।

मैनपुरी में धरने पर बैठे बैंक कर्मचारियों ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कहा कि सरकार जो निजीकरण को लेकर आगे बढ़ रही है, उसके विरोध में हम लोगों की यह हड़ताल है। हम सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे है, जिसको लेकर के यह हड़ताल की गई है।

Exit mobile version