
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर नगर निगम समेत जिले की नौ नगर निकायों का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो गया।
यह भी पढ़ें: जानिये गोरखपुर नगर निगम के मेयर का पद किस वर्ग के लिये हुआ आरक्षित
इन निकायों का चुनाव होने तक और नए अध्यक्षों के कार्यभार संभालने तक उनके प्रबंधन और प्रशासन की बागडोर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति करेगी।
यह भी पढ़ें: बसपा सांसद के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, जानिये पूरा अपडेट
इस समिति में जिलाधिकारी के अलावा अपर जिलाधिकारी डा. अर्चना द्विवेदी शामिल रहेंगी।इन नौ नगर निकायों के अलावा गंगौह नगर पालिका का कार्यकाल 10 जनवरी को और बेहट नगर पंचायत का कार्यकाल आठ जनवरी को पूरा होगा। (वार्ता)
Published : 6 January 2023, 6:27 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश कमान कार्यकाल जिलाधिकारी नगर निकाय नगर निगम सहारनपुर