UP Bypoll Results Updates: मैनपुरी में सपा से डिंपल यादव आगे, रामपुर और खतौली उपचुनाव के नतीजों के लेकर जानिये ये ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिये आज वोटों की गिनती हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये मतगणना को लेकर ताजा अपडेट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 December 2022, 9:21 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिये आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है। आज दोपहर बाद तक यूपी की इन तीनों के चुनाव नतीजे घोषित हो जाएंगे। अब तक के रूझानों को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये ताजा अपडेट।

ताजा जानकारी के मुताबिक मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव अपने प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य से आगे है। डिंपल यादव जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र समेत  अन्य क्षेत्रों में हुई अब तक की मतगणना में बढ़त बनाये हुए है। 

मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है, इसलिए समाजवादी पार्टी के लिए ये सीट प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही थी लेकिन शुरूआती रुझानों में डिंपल यादव आगे है, जिससे सपा की जीत आसान होती जा रही है। मैनपुरी सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है, इसलिए समाजवादी पार्टी के लिए ये सीट प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही थी लेकिन शुरूआती रुझानों में डिंपल यादव आगे है, जिससे सपा की जीत आसान होती जा रही है।

खतौली में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, यहां से भाजपा प्रत्याशी मदन भैया के आगे चल रहे हैं। 

रामपुर से भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजकुमरी सैनी रालोज प्रत्याशी से आगे हैं। 

Published : 
  • 8 December 2022, 9:21 AM IST

No related posts found.