
नई दिल्ली: हर साल की तरह इस बार भी देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भारतीय विद्या भवन के नई दिल्ली केन्द्र के मीडिया विभाग की ओर से 'कुलपति के. एम. मुंशी ' वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया।
इस अवसर पर भारतीय विद्या भवन के कई छात्र और छात्रों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया था। इस दौरान मीनाक्षी और आकाश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ छात्र और छात्रा का पुरस्कार दिया गया।
समारोह में पत्रकार अमिश देवगन ने कहा कि डिजिटल युग में मीडिया के क्षेत्र में बहुत ही ज्यादा सम्भावना है। एंकर पीनाज़ त्यागी ने विद्यार्थिओं से रिसर्च पर ध्यान देने और गुणवत्ता सुधार पर जोर देने की अपील की ताकि वह अच्छा लिखें और बेहतर प्रदर्शन करें।
इस साल भवन ने इस समारोह की थीम 'महात्मा गांधी के 150 वर्ष' रखी थी। इसी विषय पर एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गयी थी। इस बार संस्थान ने महात्मा गांधी पर 14 लघु फिल्में बनाई. फिल्मों की थीम ' शिक्षा की बात बापू के साथ' रहीं। इन्ही फिल्मों में से एक फिल्म की समारोह में स्क्रीनिंग की गई।
भवन ने इस समारोह की थीम 'महात्मा गांधी के 150 वर्ष' रखी। इसी विषय पर एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गयी। इस बार संस्थान ने महात्मा गांधी पर 14 लघु फिल्में बनाई. फिल्मों की थीम ' शिक्षा की बात बापू के साथ' रहीं । इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म की समारोह में स्क्रीनिंग की गई।
इस कार्यक्रम में मीडिया और शिक्षा जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रही। भारतीय विद्या भवन के निदेशक अशोक प्रधान, प्रिंसिपल प्रो. एन. एन. पिल्लई, उप रजिस्ट्रार राजेश मिश्रा, विभाग के प्रमुख दिलीप बाडकर, समन्वयक विशाल सहाय समेत विभिन्न शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Published : 30 July 2019, 7:06 PM IST
Topics : bhartiya vidya bhawan Ceremony journalism KM Mushi Award केएम मुंशी अवार्ड दिल्ली दीक्षांत समारोह भारतीय विद्या भवन