बंगला गिरने का गम नहीं, लंदन में बेखौफ घूमता दिखा भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी..

पंजाब नेशनल बैंक को हजारों करोड़ की चपत लगाकर फरार नीरव मोदी शनिवार की सुबह लंदन की गलियों में बेखौफ घूमता दिखा। लंदन में वह ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के एक आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 March 2019, 10:54 AM IST

नई दिल्‍ली: पंजाब नेशनल बैंक को हजारों करोड़ की चपत लगाकर फरार नीरव मोदी शनिवार की सुबह लंदन की गलियों में बेखौफ घूमता दिखा। लंदन में वह ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के एक आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा है। एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

गौरतलब है कि नीरव बैंको से 13 हजार करोड़ का कर्ज लेकर फरार हो गया था। वह भारत छोड़कर जाने के बाद पहली बार सामने आया है। उसने अपना लुक पूरी तरह से बदल रखा है। बढ़ी हुई खड़ी दाढ़ी और बाल से उसे आसानी से पहचाना नहीं जा सकता है। उसका यह वीडियो भारत में इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं भगोड़ा हीरा कारोबारी अब लंदन के बेहद पॉश मार्केट सोहो में फिर से हीरे का करोबार शुरू कर चुका है। इस दौरान उसके चेहरे पर भारत में उसके बंगले को जमींदोज किए जाने का कोई गम नहीं दिखा। वह पूरी तरह स्‍वस्‍थ और मुस्‍कुरा कर भारत को चिढ़ाते हुए दिखा। 

वहीं भारत में अफवाहों के बाजार में यह चर्चा है कि भारत में प्रत्‍यर्पण से बचने के लिए उसने प्‍लास्टिक सर्जरी भी कराई है।

Published : 
  • 9 March 2019, 10:54 AM IST

No related posts found.