दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बनी ‘देसी गर्ल’

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब पूरी तरह से इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस एंजेलिना जोली, एमा वॉटसन को पीछे छोड़ते हुए प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बन गई हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 April 2017, 4:24 PM IST

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों नई-नई उंचाईयों को छू रही है। इस समय वह दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बन चुकी है। प्रियंका ने इस रेस में ऑस्कर जीतने वाली खूबसूरत एमा स्टोन को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका को मिले इस शानदार तोहफे के बाद प्रियंका ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की।

प्रियंका को विश्व की दूसरी खूबसूरत महिला का खिताब बजनेट नामक वेबसाइट के पोल में मिला है। उन्हें दुनिया की दूसरी आर्कषक महिला के रूप में चुना गया है। प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी शेयर की और मैग्जीन का आभार व्यक्त किया। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा ‘शुक्रिया बजनेट और उन सभी को जिन्होंने मुझे वोट किया।‘

बियोंस

इस पोल के अनुसार विश्व की सबसे खूबसूरत महिला के रूप में बियोंस ने जगह बनाई है। जी हां! बियोंस ही वह महिला है जो इस पोल में टॉप पर रही है। आपको बता दें कि इस पोल में प्रियंका और बियोंस के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजोलिना जोली, एमा वाटसन, एमा स्टोन, मिशेल ओबामा और गिगी हैडिड भी थी जिन्हें प्रियंका ने पीछे छोड़ दिया।

डकोटा जॉनसन

प्रियंका पिछले काफी वक्त से अमेरिका में हैं टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के तीन पार्ट में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' से ड्वायन जॉनसन के साथ डेब्यू किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का निगेटिव रोल है।

Published : 
  • 3 April 2017, 4:24 PM IST

No related posts found.