
नोएडा: उत्तर प्रदेश के उपमुयमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को निजी प्रैक्टिस करने वाले दो सरकारी डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
पाठक ने ट्वीट करके जानकारी दी, ‘‘गौतमबुद्धनगर में एक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं बाराबंकी में एक चिकित्साधिकारी के प्राइवेट प्रैक्टिस में संलिप्त होने के दृष्टिगत मेरे द्वारा दोनों चिकित्साधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।’’
साथ ही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कार्यों में संवेदनहीनता व आम जनमानस के स्वास्थ्य को व्यापार समझने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
पाठक आज विभिन्न जिलों में जिला अस्पतालों का दौरा कर वहां की समीक्षा कर रहे थे।
इस बाबत पूछने पर जनपद गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक शासन स्तर से इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।
Published : 29 March 2023, 9:47 AM IST