
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैबिनेट में शामिल किये गये नये मंत्रियों को मंगलवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान समेत पांच नये मंत्रियों को विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है।
मंत्रियों के नाम और विभाग
1) ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का जिम्मा दिया गया है।
2) दारा सिंह चौहान को कारागार (जेल) विभाग।
3) सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग।
4) अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग।
5) धर्मवीर प्रजापति को नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड।
Published : 12 March 2024, 6:53 PM IST
Topics : Dara Singh Chauhan Departments of ministers OP Rajbhar उत्तर प्रदेश ओपी राजभर कैबिनेट विस्तार दारा सिंह चौहान बंटवारा मंत्रियों के विभाग यूपी