Site icon Hindi Dynamite News

देवरिया: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में निकाली गई संविधान बचाओं पदयात्रा

उत्तर प्रदेश के देवरिया में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में संविधान बचाओं पदयात्रा निकाली गई। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
देवरिया: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में निकाली गई संविधान बचाओं पदयात्रा

देवरिया: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव ने कई कार्यकर्ता और लोगों के साथ मिल कर देवरिया में पकड़ी से लेकर बराव मार्ग तक संविधान बचाओं, देवरिया पकड़ी-बराव मार्ग बनाओं पदयात्रा निकाली है। 

पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर, पूर्व सांसद कनकलता सिंह, सपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने एक साथ झण्डी दिखाकर पकड़ी बाजार शहीद चौक से इस पदयात्रा की शुरुआवत की। 

यह यात्रा पकड़ी चौराहे से चलकर, लगवा कन्हौली, यद परसिया, बासपार पैदा पॅकॉली – सुरानी, मझगावा होते हुए कतरीकी चौराहे पर समाप्त होगी। 

इस पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अवनीश यादव ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि उनकी इस यात्रा उद्देश्य जर्जर हो चुकी रजी देवरिया से पकड़ी-बराव मार्ग के निर्माण की मांग को सरकार तक पहुंचाना है। 

अवनीश ने कहा कि, जो सरकार गढ़दा मुक्त होने की दावा करती है इस तरह की सड़के उनके काम की पोल खोलती है। आये दिन इन रोड पर होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों की जान जा रहीं है। 

यात्रा संयोजक अवनीश यादव ने आगे कहा कि जब तक पथ निर्माण नहीं ही जाता यात्रा जारी रहेगी।

इस यात्रा में बेचूलाल चौधरी, रवि, पंकज, रामभवन, मनोज, अजयहिंद, तारकेश्वर प्रजापति, पिथक, रामविलास, अशोक राजभर, विशाल, आर्यन, शाहरुख, अतुल त्रिपाठी, रामदेव तिवारी, विपुल चौबे, वृजेश खुशवाहा, अखिलेश सिंह, मनोज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। 

Exit mobile version