
देवरिया: रुद्रपुर पिपरा कछार के बीच एक बाराती गाड़ी के पेड़ से टकरा जाने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक में शामिल बसपा नेता टेलहु सोनकर भी है। टेलहु सोनकर अपने साथियों के साथ रामचक गाँव में बारात में बवाल की सूचना पर आये थे। यहां से वो अपने घर बड़हलगंज के लिए निकले कि अंधेरा होने के कारण उनकी गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद यहां के स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को देवरिया अस्पताल पहुंचाया और मामले की छानबीन में जुट गई है।
Published : 6 March 2018, 9:23 AM IST
Topics : टक्कर देवरिया पिपरा कछार पेड़ बराती गाड़ी रुद्रपुर सड़क दुर्घटना