देवरिया: बाढ़ से घिरा जन-जीवन, NDRF के राहत कार्य जोरों पर

देवरिया में एनडीआरएफ की दो यूनिट 6 शक्ति चालित बोट के साथ गाँवो में फंसे बाढ़ प्रभावित लोगों को निकाल रहे हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 August 2017, 1:36 PM IST

देवरिया:  गोरखपुर जिले के चौरी चौरा क्षेत्र की ओर से आई बाढ़ ने देवरिया जिले के सैकड़ों लोगों के लिए काफी मुश्किलें पैदा कर दी है। गोरखपुर के दोआबा में बसे 52 गांवों के लोगों के लिए बाढ़ ने काफी दिक्कतें पैदा कर दी हैं। वहां की स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि एनडीआरएफ की दो यूनिट 6 शक्ति चालित बोट के साथ गाँवो में फंसे लोगों को निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देवरिया और गोरखपुर के 106 गांवों पर बाढ़ का संकट

वहीं एनडीआरएफ के अधिकारियों के फोन नम्बर गाँवो में प्रचारित करा दिया गया है, जिससे बाढ़ प्रभावित लोग किसी प्रकार के मदद के लिए पुलिस को सूचित कर सके। गांव की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: देवरिया: जमींदारी बांध कटने से दर्जनों गांव खतरे में, हजारों एकड़ फसल जलमग्न

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बांध पर रह रहें लोगों के लिए शासन द्वारा जगह-जगह सोलर लाईट लगाई जा रही है। वहीं उनके लिए राशन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: देवरिया में बाढ़ का संकट बढ़ा, हजारों एकड़ फसल जलमग्न

एनडीआरएफ  के कमांडेंट नरेंद्र ने बताया कि 10 गम्भीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, सहित अनेक लोगों, बकरी आदि को उनके गांव से पचलड़ी आदि सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया गया, और यह क्रम लगातार चल रहा है। अब तक 250 बाढ़ प्रभावित लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

Published : 
  • 25 August 2017, 1:36 PM IST

No related posts found.