मध्य प्रदेश के सीधी में हुई घटना के खिलाफ झारखंड में हुआ प्रदर्शन, जानिये पूरा सियासी अपडेट

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी युवक पर कथित तौर पर पेशाब करने की घटना के खिलाफ बुधवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 July 2023, 12:11 PM IST

जमशेदपुर: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी युवक पर कथित तौर पर पेशाब करने की घटना के खिलाफ बुधवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रदर्शन किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के भाजपा कार्यकर्ता होने का आरोप लगाते हुए साकची में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि इस घटना से देश की छवि खराब हुई है और भाजपा कार्यकर्ता सत्ता के नशे में चूर हैं।

उन्होंने दावा किया कि इस घटना ने आदिवासियों के प्रति भाजपा की मानसिकता को उजागर कर दिया है।

दुबे ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, ‘‘हम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर इस शर्मनाक घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं… आदिवासियों सहित जनता अहंकारी भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।’’

घटना का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसके बाद एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Published : 
  • 6 July 2023, 12:11 PM IST

No related posts found.