Site icon Hindi Dynamite News

Crime in Delhi: दिल्ली के दिल दहला देने वाले साक्षी मर्डर केस का खुलासा, आरोपी साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की साक्षी की हत्या का आरोपी साहिल को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Crime in Delhi: दिल्ली के दिल दहला देने वाले साक्षी मर्डर केस का खुलासा, आरोपी साहिल बुलंदशहर से गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की साक्षी की हत्या का आरोपी साहिल को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।

साक्षी की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने कथित तौर पर उसे पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की शाहबाद डेयरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी। वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली। अधिकारी ने बताया कि वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया।

दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि उस पर कितनी बार चाकू से वार किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से मामले में पूछताछ जारी है।

Exit mobile version