दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज,बर्फीली हवा और शीतलहर में ठिठुरे लोग

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके के लोग एक बार फिर से ठिठुरने पर मजबूर हो गये हैं। आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बर्फीली हवा और शीतलहर ने एक बार फिर से सर्दी को बढ़ा दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 7 February 2019, 10:08 AM IST

नई दिल्ली: आज एक बार फिर से दिल्ली वासी बर्फीली हवा और शीतलहर में ठिठुरने को मजबूर हो हो गये हैं। सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह सुबह जैसे ही लोगों ने अपनी आंखें खोली तो मौसम का रूख बदला हुआ था। 

दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज

हालांकि राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदी-बांदी भी आज देखने को मिली है। 

सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बर्फीली हवा की वजह से तापमान में काफी कमी आई है।

बर्फीली हवा और शीतलहर में ठिठुरे लोग चाय का आंनद लेते हुए

 

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी पड़ सकती है। साथ ही शुक्रवार के बाद दिल्ली में घना कोहरा पड़ने और तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Published : 
  • 7 February 2019, 10:08 AM IST

No related posts found.