
नयी दिल्ली: दिल्ली सेवा विभाग ने बुधवार को दिल्ली सरकार के तहत आने वाले सभी विभागों, बोर्ड, आयोगों और स्वायत्त निकायों को पत्र लिखकर उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना लोगों की ‘फेलो’ और सलाहकार के रूप में नियुक्ति रोकने को कहा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह पत्र ऐसे समय लिखा गया है जब कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने भर्ती में कथित अनियमितताओं का हवाला देते हुए विभिन्न विभागों में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा नियुक्त लगभग 400 'विशेषज्ञों' की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया था।
इस फैसले को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने 'असंवैधानिक' करार दिया था, और वह इसे अदालत में चुनौती देने की योजना बना रही है।
Published : 6 July 2023, 12:04 PM IST
Topics : Delhi Fellows Lt Governor Services Department उपराज्यपाल दिल्ली नियुक्त फेलो सलाहकार सेवा विभाग