
नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित गीता कॉलोनी इलाके में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दोस्त ने किसी बात को लेकर चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे इलाके के बी ब्लॉक पार्क के बाहर हुई।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित रवि प्रकाश मजदूरी करता था।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को प्रकाश खून से लथपथ अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। उस पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने पीड़ित के एक परिचित व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
Published : 30 October 2023, 5:15 PM IST
Topics : गीता कॉलोनी चाकू नयी दिल्ली पुलिस पूर्वी दिल्ली मजदूर शाहदरा हत्या