Delhi Metro: दिल्ली में इन स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं हुईं प्रभावित, जानिये पूरा अपडेट

दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर रिठाला और पीतमपुरा के बीच बुधवार को सुबह सेवा प्रभावित हुईं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 June 2023, 1:05 PM IST

नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर रिठाला और पीतमपुरा के बीच बुधवार को सुबह कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।

डीएमआरसी ने हालांकि विलंब की वजह नहीं बतायी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सुबह 10 बजे डीएमआरसी ने आधिकारिक खाते से ट्वीट किया गया, ‘‘ रिठाला और पीतमपुरा के बीच सेवाओं में विलंब है। अन्य सभी ‘लाइन’ पर सेवाएं सामान्य हैं।’’

डीएमआरसी ने करीब साढ़े 10 बजे ट्वीट कर सेवाएं सामान्य होने की जानकारी भी दी। उसने लिखा, ‘‘ सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।’’

Published : 
  • 21 June 2023, 1:05 PM IST

No related posts found.