
नई दिल्ली: शराब नीति में हुए कथित घोटाले में आज पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने सिसोदिया और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 30 मई तक के लिए बढ़ा दी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित सीबीआई के मामले में आरोप पर बहस 30 मई के लिए स्थगित कर दी। मनीष सिसोदिया और हिरासत में बंद अन्य आरोपियों की जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई।
Published : 15 May 2024, 1:16 PM IST
Topics : 30 मई Delhi Liquor Scam judicial custody Manish Sisodia May 30 दिल्ली न्यायिक हिरासत मनीष सिसोदिया