
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। इस बार करोल बाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के नीचे एंटी इंडिया स्लोगन लिखे गए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इसके पीछे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का हाथ होने की आशंका है।
दिल्ली में दो मेट्रो स्टेशन करोल बाग और झंडेवालान की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' लिखा गया था। पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची और देश विरोधी नारों को मिटाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस खालिस्तान के समर्थन में यह नारा किसने और क्यों लिखा है, इसका भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस मेट्रो स्टेशनों पर यह नारे लिखने वाले की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली की सड़कों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। इसके पीछे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की साजिश सामने आती रही है। वह कई बार वीडियो के माध्यम से भी इस तरह की घटना की जिम्मेदारी ले चुका है।
Published : 12 May 2024, 5:06 PM IST
Topics : Delhi Jhandewalan Karol Bagh Metro Station Khalistani Slogans करोल बाग़ खालिस्तान झंडेवालान मेट्रो स्टेशन दिल्ली नारे