
नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार के सभी समूह ‘बी’ गैर राजपत्रित एवं समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले 7,000 रुपये के बोनस की घोषणा की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली सरकार ने समूह ‘बी’ और समूह ‘सी’ के 80,000 कर्मचारियों को बोनस उपलब्ध कराने के लिए 56 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों का जीवन बेहतर बनाने की कोशिश की है और भविष्य में भी वह ऐसे प्रयासों को जारी रखेगी।
Published : 6 November 2023, 12:42 PM IST