Delhi Flood: दिल्ली में यमुना के जलस्तर को लेकर अरविंद केजरीवाल ने किया केंद्र से ये खास आग्रह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप करने का बुधवार को आग्रह किया कि यमुना का स्तर और न बढ़े। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 July 2023, 6:00 PM IST

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप करने का बुधवार को आग्रह किया कि यमुना का स्तर और न बढ़े।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर अब तक के सबसे अधिक 207.55 मीटर तक बढ़ गया है।

सरकारी एजेंसियों ने बुधवार को कहा कि यमुना का जल स्तर 1978 में 207.49 मीटर तक पहुंच गया था और अब इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए जलस्तर 207.55 मीटर तक पहुंच गया है।

यमुना के जल स्तर के बारे में एक अद्यतन जानकारी साझा करते हुए, केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, ‘‘केंद्रीय जल आयोग ने आज यमुना का जलस्तर 207.72 मीटर तक पहुंचने का अनुमान जताया है। दिल्ली के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में पिछले दो दिन से बारिश नहीं हुई है, हालांकि, हथिनीकुंड बराज में हरियाणा द्वारा असामान्य रूप से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का स्तर बढ़ रहा है। केंद्र से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया जाता है कि यमुना का जलस्तर और न बढ़े। वर्ष 1978 में उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर था। वर्तमान स्तर 207.55 मीटर है।’’

Published : 
  • 12 July 2023, 6:00 PM IST

No related posts found.