Site icon Hindi Dynamite News

President Of India: संसद के केंद्रीय कक्ष में देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी गई विदाई, जानिये क्या बोले महामहिम

भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई दी गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
President Of India: संसद के केंद्रीय कक्ष में देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी गई विदाई, जानिये क्या बोले महामहिम

नई दिल्ली: निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई दी जा रही है। रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति रहे हैं। उनकी जगह सोमवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण करेंगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विदाई पत्र, स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर कोविंद ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी बधाई दी। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वैंकया नायडु, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिडला समेत कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल रहे। 

विदाई अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आज आप सबसे जब मैं विदाई ले रहा हूं तो मेरे हृदय में अनेक पुरानी स्मृतियां उमड़ रही हैं। इसी परिसर में जिसे सेंट्रल हॉल के रूप में जाना जाता है। वर्षों तक न जाने कितने सांसदों के साथ यादगार पल बिताए हैं। पांच साल पहले मैंने इसी स्थान पर शपथ ली है। आप लोगों के लिए मेरे दिल में विशेष स्थान है। 

सभी सांसदों और मंत्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी के लिए यह गर्व की बात है कि आप भारत की जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि मेरे सभी पूर्व राष्ट्रपति मेरे लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। कोविंद ने कहा कि पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर के सपनों का भारत बन रहा है। 

निवर्तमान राष्ट्रपति को एक स्मृति चिह्न और सांसदों के हस्ताक्षर वाली एक पुस्तक भी भेंट की गई। 

द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गईं और वह सोमवार को पदभार संभालेंगी। मुर्मू शीर्ष संवैधानिक पद पर निर्वाचित होने वाली पहली आदिवासी नेता हैं।

Exit mobile version