
नई दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमती नहीं दिख रही हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बुधवार को न्यायिक हिरासत खत्म होने पर अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। यहां से राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी।
आबकारी मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को 2 घंटे की पूछताछ के बाद अरेस्ट किया था। तब से वह हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
Published : 19 June 2024, 3:05 PM IST
Topics : 3 July 3 जुलाई arvind kejriwal Delhi Excise Policy Case judicial custody अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट