
नयी दिल्ली: दिल्ली आबकारी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 8वें समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। आम आदमी पार्टी (आप) और केजरीवाल ने ईडी को समन का जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल जल्द हो सकते गिरफ्तार
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि वह 12 मार्च के बाद पूछताछ में शामिल होने के तैयार है लेकिन उन्होंने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ईडी के सामने पेश होने की शर्त रखी है।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को ईडी का 8वां समन, जानिये कब होगी पूछताछ
केजरीवाल ने कहा कि समन ‘‘अवैध’’ हैं लेकिन फिर भी वह जांच एजेंसी के सवालों का जवाब देने के लिए वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ईडी के सामने पेश होने को तैयार हैं।
अब तक के किसी भी समन पर केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने ईडी के सभी समन को अवैध बताया और राजनीति से प्रेरित बताया था।
केजरीवाल के पेश न होने पर ईडी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। केजरीवाल को 16 मार्च को दिल्ली की अदालत के सामने भी पेश होना है।
Published : 4 March 2024, 11:47 AM IST
Topics : arvind kejriwal Condition Delhi Excise Policy ED summons अरविंद केजरीवाल आबकारी मामले दिल्ली मुख्यमंत्री