Site icon Hindi Dynamite News

Republic Day Parade: ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, अर्जुन टैंक, नाग और राफेल, कर्तव्यपथ पर दुनिया ने देखी देश की ये सामरिक शक्तियां

गणतंत्र दिवस परेड 2023 में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दुनिया ने भारत की विविध शक्तियों के दर्शन किये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Republic Day Parade: ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, अर्जुन टैंक, नाग और राफेल, कर्तव्यपथ पर दुनिया ने देखी देश की ये सामरिक शक्तियां

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड 2023 में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दुनिया ने भारत के बखूबी दम के दर्शन किये। परेड में स्वदेशी सैन्य पराक्रम के साथ भारत की सामरिक शक्ति के साथ विविधता और सांस्कृतिक विरासत के भी दर्शन हो रहे हैं। राज्यों की झांकियां में सांस्कृतिक विविधता नजर आयी। साथ ही वायुसेना के 50 विमान पराक्रम दिखाएंगे।

आकाश मिसाइल

परेड में 27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम को भी दिखिया गया। आकाश मिसाइल सिस्टम की अगुवाई अमृतसर एयरफील्ड का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया।

ब्रह्मोस

861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लिया, लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में इसका प्रदर्शन किया गया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी की सलामी ली।

वज्र मिसाइल

के 9 वज्र मिसाइल भी कर्तव्य पथ उतरी। इसके अलावा 75 आर्मर्ड रेजीमेंट के लड़ाकू टैंक अर्जुन की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसका नेतृत्व कैप्टन अमनजीत सिंह ने किया।

लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। वाहन मुख्य रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सैनिकों के लिए बनाया गया है।

61वीं कैवेलरी में दुनिया की एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार कैवलरी रेजिमेंट ने मार्च किया।

Exit mobile version