Delhi Airport: 82 करोड़ कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

कोकीन की तस्करी करने के आरोप में एक नाइजीरियाई महिला को यहां दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 February 2024, 8:40 AM IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) कोकीन की तस्करी करने के आरोप में एक नाइजीरियाई महिला को यहां दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 82 करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की गयी है। सीमा शुल्क विभाग ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, आरोपी महिला को मंगलवार को अदीस अबाबा (इथियोपिया) से यहां आने के बाद हिरासत में लिया गया था। बयान में कहा गया है कि महिला के सामान की गहन रूप से तलाशी लेने पर उसके नीले रंग के दो ट्रॉली बैग के अंदर कुछ सामग्री पाई गई। दोनों बैग की विस्तृत जांच में कुल 5.8 किलोग्राम सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला, जिसके मादक पदार्थ कोकीन होने का संदेह है।

सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि जांच करने पर प्रथम दृष्टया यह कोकीन प्रतीत होता है, जिसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य 82.446 करोड़ रुपये है। महिला यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश

Published : 
  • 2 February 2024, 8:40 AM IST