
देहरादून: उत्तराखण्ड कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ रामविलास यादव को भ्रष्टाचार के मामले में सतर्कता अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश से उत्तराखण्ड कैडर में आये डॉ यादव पर आय की तुलना में अनुपातहीन सम्पत्ति रखने के आरोप हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उत्तराखण्ड सरकार को संस्तुति की थी।
इसके बाद अप्रेल 2022 में उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विजिलेंस ने गत वर्ष सितंबर में अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी।
इसमें आकलन था कि रामविलास यादव के पास उनके ज्ञात आय के स्रोतों से 547 फीसदी अधिक संपत्तियां हैं। मुकदमे के बाद विजिलेंस ने उनके लखनऊ, गाजीपुर और देहरादून स्थित आवासों पर छापे मारे तथा वहां से महत्वपूूर्ण दस्तावेज हासिल किए गए। (वार्ता)
Published : 23 June 2022, 11:04 AM IST
Topics : आईएएस आय से अधिक उत्तराखण्ड गिरफ्तार डॉ रामविलास यादव मामले