
मॅास्को: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट सामने आई है। उनकी लिमोजिन कार पर हमला किया गया। कार के बायें पहिये में जोरदार धमाके की आवाज आई। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन को कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इस हमले की रिपोर्ट के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा में लगे कई कर्मचारी सस्पेंड हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जनरल एसवीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी राष्ट्रपति भारी सुरक्षाबलों के बीच अपने आधिकारिक आवास जा रहे थे। इसी दौरान थोड़ी दूरी पर उनके सुरक्षा दस्ते की पहली कार को एंबुलेंस ने रोक दिया। कार राकने के बाद पुतिन की कार के बाएं पहिए में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद चारों तरफ तेज धुआं फैल गया।
हालांकि धमाके के शीघ्र बाद पुलिस सर्तक हो चुकी थी और पुतिन को फौरन बम निरोधक दस्ते और बुलेटप्रूफ सुरक्षादल ने अपने घेरे में कैद कर लिया। इस घटना में पुतिन की जान बाल-बाल बच गई।
यूरो वीकली न्यूज ने पुतिन को लेकर ये बड़ा खुलासा किया है। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।
Published : 15 September 2022, 6:45 PM IST
Topics : जानलेवा हमला यूक्रेन राष्ट्रपति रूस व्लादिमीर पुतिन