दिल्ली के बड़े होटल में फंदे से लटकता मिला महिला चिकित्सा अधिकारी का शव, मचा हड़कंप, जानिये पूरा अपडेट

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक होटल में 28 वर्षीय चिकित्सा अधिकारी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 July 2023, 6:34 PM IST

नयी दिल्ली:  पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक होटल में 28 वर्षीय चिकित्सा अधिकारी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस को रविवार को अपराह्न तकरीबन तीन बजकर 30 मिनट पर सूचना प्राप्त हुई कि हॉलीडे इन होटल के एक कमरे में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है।

पुलिस के मुताबिक, पंत नगर के जंगपुरा की निवासी आशना बीमा सीथे ने शुक्रवार को एक दिन के लिए होटल में कमरा बुक किया था। महिला ने शनिवार को अपने प्रवास की अवधि एक दिन और बढ़ा दी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब होटल का एक कर्मचारी रविवार को अपराह्न करीब दो बजकर 30 मिनट पर, बढ़ाई गई अवधि का भुगतान लेने गया तो महिला ने दरवाजा नहीं खोला। कर्मचारी ने मास्टर चाभी से कमरा खोला तो देखा महिला का शव सफेद दुपट्टे से बने फंदे से, पानी के फव्वारे के साथ लटका हुआ है।

पुलिस ने कहा कि महिला जंगपुरा में केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) औषधालय में एक चिकित्सा अधिकारी के तौर पर काम कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, बताया जाता है कि महिला का एक व्यक्ति के साथ रिश्ता था लेकिन उसके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को महिला परिजनों को बिना बताए अपने आवास से होटल आ गई। परिजनों ने हजरत निजामुद्दीन पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कहा कि महिला के पिता और भाई को घटना की सूचना दी गई जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। शरीर पर किसी भी चोट का निशान नहीं मिला है।

उनके बयान दर्ज कर लिए गए और महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया है।

Published : 
  • 10 July 2023, 6:34 PM IST

No related posts found.