महराजगंज: कोल्हुई में पेड़ से लटकता मिला शख्स का शव

कोल्हुई बाजार के सोनचैरिया गांव के दक्षिण बाग में एक आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 February 2024, 1:42 PM IST

कोल्हुई बाजार (महराजगंज): कोल्हुई बाजार के सोनचैरिया गांव के दक्षिण बाग में शुक्रवार सुबह एक आम के पेड़ से फंदे से लटक रहा व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने पर थाना कोल्हुई की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले में कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

मृतक की पहचान 
मृतक की पहचान अश्वनी राय पुत्र स्व दिग्विजय राय  निवासी सोनचिरैया थाना कोल्हुई बाजार महाराजगंज  उम्र करीब 43  के रूप हुई। मृतक के दो बच्चों अभय राय, युगांक राय ने शव की पहचान की।

कोल्हुई पुलिस का बयान
इस सम्बन्ध में कोल्हुई पुलिस ने बताया कि परिजन ने तहरीर दी है। मामला खुदखुशी का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाश भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Published : 
  • 9 February 2024, 1:42 PM IST

No related posts found.