
डिब्रूगढ़ (असम):असम के चराइदेव जिले में रविवार को एक कथित डकैत पुलिस की गोलीबारी में मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन वह नहीं रूका और इसी दौरान पुलिस गोलीबारी में वह घायल हो गया।
डिब्रूगढ़ के पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना ऊपरी असम के सोनारी क्षेत्र के सेस्सा सतरा इलाके में हुई।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “उस व्यक्ति को दो गोलियां लगीं और असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।”
Published : 20 February 2023, 10:45 AM IST
Topics : असम डकैत डिब्रूगढ़ मुठभेड़ वरिष्ठ पुलिस