Site icon Hindi Dynamite News

बांग्लादेश की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’, समुद्री बंदरगाहों पर चेतावनी जारी

चक्रवाती तूफान बुलबुल तेजी से बांग्लादेश की तरफ बढ़ रहा है। बांगलादेश के मौसम विभाग कार्यालय ने शनिवार सुबह मोंगला और पायरा के समुद्री बंदरगाहों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बांग्लादेश की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’, समुद्री बंदरगाहों पर चेतावनी जारी

ढाकाः चक्रवात तूफान बुलबुल तेजी से बांग्लादेश की तरफ बढ़ रहा है। बंगलादेश के मौसम विभाग कार्यालय ने शनिवार सुबह मोंगला और पायरा के समुद्री बंदरगाहों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तूफान दक्षिणी बंगलादेश के अन्य तटीय जिला संख्या 10 और नौ की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने स्थानीय समय आठ बजे एक विशेष बुलेटिन में चट्टोग्राम बंदरगाह और उसके आस-पास के पांच जिलों तथा बंदरगाह संख्या नौ में सबसे अधिक खतरा बताया है। खबरों के मुताबिक 'बुलबुल' तेजी से बढ़ते हुए आज सुबह उत्तरपूर्वी खाड़ी और उसके आस-पास पश्चिम-मध्य खाड़ी में पहुंच गया है। 

स्थानीय सुत्रों के मुताबिक शनिवार को छह बजे चक्रवाती तूफान का केन्द्र चट्टोग्राम बंदरगाह के दक्षिणपश्चिम से लगभग 525 किलोमीटर, कोक्स बाजार बंदरगाह से 510 किमी, मोगला बंदरगाह के 350 किमी ओर पायरा बंदरगाह से 375 किमी पर स्थित था। आज शाम यह तूफान के उत्तर/उत्तर-पूर्वी दिशा और यह पश्चिम बंगाल-खुलना तट (सुन्दरबन के पास) पहुंचने का अनुमान है। 
 

Exit mobile version