मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त किया 32 करोड़ का 61 किलो सोना , 7 गिरफ़्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक ही दिन में 32 करोड़ की कीमत का 61 किलो सोना जब्त किया है। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 November 2022, 7:05 PM IST

मुंबई: एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक ही दिन में 32 करोड़ की कीमत का 61 किलो सोना जब्त किया है। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किये गये आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। ये मुंबई कस्टम विभाग के इतिहास में एयरपोर्ट पर एक दिन में सबसे बड़ी बरामदगी है।

गिरफ्तार किये गये आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई भी जारी है। 

Published :  13 November 2022, 7:05 PM IST