होली के दिन पाक ने की नापाक हरकत, पुंछ में LOC पर दागे गोले

होली पर पाकिस्तान ने LOC का उल्लंघन करते हुए सीमा पर भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान सैनिकों ने 24 घंटों के अंदर दूसरी बार संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले से लगी नियंत्रण सीमा रेखा पर मोर्टार के गोले दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 March 2017, 6:38 PM IST

जम्मू: पाकिस्तान सैनिकों ने 24 घंटों के अंदर दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सोमवार को पुंछ जिले में एलओसी पर मोटार्र के गोले दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

यह भी देखे: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को किया ढेर

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, पुंछ सेक्टर में सुबह करीब 6.40 बजे पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का अघोषित उल्लंघन किया और 82 मिमी के मोर्टार और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड जवाब दिया। दोनों तरफ से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी रही। भारतीय सेना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Published : 
  • 13 March 2017, 6:38 PM IST

No related posts found.