
अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में महिला ने अपने नौ साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति और उसके ससुराल वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है।
उन्होंने कहा कि मनीषा नरवड़े (32) अपने बेटे ओमकार के साथ जिले के पाथर्डी गांव के एक कुएं में कथित तौर पर कूद गईं।
अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने अपने पति और ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने पर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने कहा कि घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने महिला के ससुराल वालों के घर में आग लगा दी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
Published : 11 August 2023, 5:41 PM IST
Topics : अहमदनगर आत्महत्या गांव पुलिस महाराष्ट्र